Pages

Sunday, 2 December 2012

भोर भई अब जागो साई

ॐ सांई राम
 भोर भई अब जागो साई,भोर भई अब जागो साई
भक्त खड़े है द्वार पे तेरे,भक्त खड़े है द्वार पे तेरे
अब निद्रा को त्यागो साई
भोर भई अब जागो साई,भोर भई अब जागो जागो साई

ओड के सर पे लाल चुनरिया,आ गई उषा रानी
कर्लव करते है सब पंछी,बोले मीठी वाणी
मन मन्दिर में सुंगध बिखरे पवन दौड़ी आई,
जाग भी जाओ साई बाबा तुम्हे जगाने आया जागो
भोर भई अब जागो साई,भोर भई अब जागो जागो साई

ॐ ॐ भोग लगाने की यह बेला देखो बीत न जाए
उठो के सूर्य देवता अब आए के आए,
कब जागोगे न जाने कब आरती वंदन होगा कब हम धूप दीप करेंगे
कब देखेगे तेरी शोभा साई

भोर भई अब जागो साई,भोर भई अब जागो जागो साई

एक टक देख रहे है सारे कब तू पलक उभारे
दर्शन के अभिलाशी, है यह प्यासे नैना हमारे
कब उठ के तुम भक्तों को मुँह माँगा वर दोगे
जैसे जिसकी भावना होगी तुम पूरण कर दोगे साई तुम पूरण कर दोगे बाबा
भोर भई अब जागो साई,भोर भई अब जागो जागो साई

भोर भई अब जागो साई,भोर भई अब जागो जागो साई
भक्त खड़े है द्वार पे तेरे,भक्त खड़े है द्वार पे तेरे
अब निद्रा को त्यागो साई
भोर भई अब जागो साई,भोर भई अब जागो जागो साई

===ॐ साईं श्री साईं जय जय साईं ===

बाबा की कृपा आप पर सदा बरसती रहे ।

No comments:

Post a Comment