Pages

Friday, 26 July 2013

श्री गुरु अर्जन देव जी - साखियाँ - शहर के दुकानदारों की प्रार्थना

श्री गुरु अर्जन देव जी - साखियाँ







शहर के दुकानदारों की प्रार्थना

एक दिन सभी दुकानदार जो गुरु बाज़ार में रहते थे मिलकर गुरु अर्जन देव जी के पास आए और प्रार्थना करना लगे महाराज! आप जी ने हम पर बड़ी कृपा की है| हमें यहाँ बसाया है और काम-काज बक्शा है| पर यहाँ कोई ग्राहक आता है और न ही कोई व्यापर होता है| काम काज न होने के कारण गुजारा करने में बहुत दिक्कत आती है| अब आप ही बताएँ की क्या किया जाए?

गुरु जी ने वचन किया: आप रोजाना सुबह दरबार साहिब आकर माथा टेककर आया करो| उसके पश्चात ही आप अपनी दूकाने खोल कर काम-काज शुरू किया करो| आपको कभी कोई कमी नहीं आएगी व आपका काम बहुत चलेगा| ऐसा वरदान पाकर सभी दुकानदार खुश हो गए|

No comments:

Post a Comment