You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Wednesday, 17 April 2013

श्री साईं लीलाएं - बिना दवाई के कर्णपीड़ा ठीक हो गयी

ॐ सांई राम


कल हमने पढ़ा था.. बूटी का रोग छूमंतर


श्री साईं लीलाएं


बिना दवाई के कर्णपीड़ा ठीक हो गयी

Tuesday, 16 April 2013

श्री साईं लीलाएं - बूटी का रोग छूमंतर

ॐ सांई राम

कल हमने पढ़ा था.. बाबा जी का विचित्र आदेश


श्री साईं लीलाएं


बूटी का रोग छूमंतर

Monday, 15 April 2013

श्री साईं लीलाएं - बाबा जी का विचित्र आदेश

ॐ सांई राम

कल हमने पढ़ा था.. जो मस्जिद में आया, सुखी हो गया


श्री साईं लीलाएं


बाबा जी का विचित्र आदेश

Sunday, 14 April 2013

श्री साईं लीलाएं - जो मस्जिद में आया, सुखी हो गया

ॐ सांई राम

कल हमने पढ़ा था.. डॉक्टर को बाबा में श्री राम के दर्शन


श्री साईं लीलाएं


जो मस्जिद में आया, सुखी हो गया

Saturday, 13 April 2013

शिर्डी में काला बाज़ारी...


ॐ सांई राम


शिर्डी में काला बाज़ारी...


जितने भी भक्त शिर्डी में बाबा जी के दर्शनों के लिये जाते है, उन्हे आज कल एक नई और बहुत ही भयानक बीमारी का सामना करना पड़ रहा है, और वो बीमारी है काला बाज़ारी, शिर्डी के दुकानदारो ने एक अपना ही कानून बना रखा है जिससे ऐसा व्यतीत होता है की हम हिन्दुस्तान की सरहद पार कर के किसी दूसरे मुल्क मे आ पहुँचे है, अभी हाल ही में 27 मार्च से 29 मार्च तक मुझे शिर्डी मे बाबा जी के दर्शनों का सौभाग्य प्राप्त हुआ, पर बाबा जी के दर्शनों को छोड़ कर सब कुछ ही विचित्र सा विस्मित हुआ, ऐसा लगा जैसे की मैं वीसा ले कर किसी तानाशाह देश के भ्रमण हेतु पधारा हू..


सभी कुछ सामान तो वहाँ के दुकानदार अपनी मर्ज़ी के दामों पर सरेआम बेचतें है, जैसे की हर इंसान के जरूरत की मूल वस्तु पानी को ही ले लिजिये.. प्रिंट रेट अगर 12 का है तो वो लोग आपसे 15 रूपयें वसूलते है.. एक उदाहरण और लिजिये.. मैने एक भोजनालय से thums up की 500 मि. ली. की बोतल मांगी तो उन जनाब ने मुझसे 35 रूपये की मांग की जब मैने उस बोतल पर अंकित अधिकतम खुद्रा मुल्य (25 रूपये ) के बारे में उन्हे अवगत करवाया तो कहने लगे की आपको यदि लेना हो तो लो वरना रहने दो, जैसा की हमारे देश का कानून कहता है की अधिकतम खुद्रा मूल्य से अधिक दाम दे कर कुछ भी सामान ना ले, इस पर मैने भी उनसे इस जानकारी से अवगत करवाने और उनको इस बात से परिचित होने के लिये कहा तो उन्होने कहा की हमें इन सब से कुछ मतलब नहीं अपितु उन्होने मुझसे thums up की बोतल छीन ली, मैने भी अपने अधिकारो को इस्तेमाल् करने हेतु उन से उस रकम का बिल माँगा, तो और अधिक ताज्जुब हुआ यह जान कर कि काला बाज़ारी का ज़हर इस हद तक उन लोगो की नसों मे घर कर चुका है की 25 रूपये की वस्तु को वो सरेआम 35 रूपये में बेच रहे है और जब उनसें उसका बिल माँगा गया तो उन 35 रूपये पर भी TAX की बात ने मुझे और चौँका दिया..

कौन से देश का कानून है जिसे शिर्डी के दुकानदार अपनी मर्जी से अपना कर अपना ही एक नया देश बना कर भोले भाले भक्तों की जरूरत का फायदा उठा रहे है...


ऐसा ही एक और वाकिया मेरे साथ हुआ जब मेरी बच्ची ने मुझसे MAAZA की बोतल की मांग की, उस बोतल पर भी कुछ ऑफर था जिसमें 10 रूपये की छूट थी पर जनाब उस दूकानदार ने तो मुझे नई english पढ़वाई, कहा की 40 रूपये के खुद्रा मूल्य से 10 रूपये अधिक देने होंगे और फिर भी जनाब ने मुझसें 60 रूपये की मांग कर डाली, मैने भी अनपढ़ बनते हुये कहा कि भाई साहाब आप तो आपके हिसाब से भी 10 रूपये अधिक की मांग कर रहे थे, तो कहने लगे की यहा वैसे ऐसे ही सब कुछ तय मूल्य से अधिक दामों पर मिलता है..

अब एक दो उदाहरण हो तो बोलूँ, अब आप भी एक बार वीसा लेकर शिडी के दर्शन कर आईये..


जिन लोगों ने बाबा जी के जीवन काल में बाबा जी का सम्मान नहीं किया जो परमपिता परमेश्वर तो है ही एवम तीनो लोकों के स्वामी भी है.. तो आप उनसें किसी भी तरह की इंसानियत की उम्मीद तो ना रखियेगा.. जिन लोगो को आज भी बाबा जी के आशिर्वाद से रोज़ी-रोटी नसीब हुई है वो भी अपनी रंगत दिखा रहे है... और जो बाहर से आ कर वहाँ पर अपना कारोबार शुरू करता है वो भी उन्हीं के रंग मे रंग कर वहाँ पहुँचे बाबा जी के प्रिये भक्तों को अपना शिकार बनाते है...


क्या कोई है जो मेरे साथ इस बात को शिर्डी संस्थान के साथ-साथ, भारत सरकार के कानों तक इस कालाबाज़ारी की बीमारी के इलाज़ की गुहार लगा सकें..

यह मैने अपने लिये नही लिखा है, अपितु उन भक्तों के लिये लिखा है जो इन सब से परेशान तो है पर लाचार भी है......


किसी को आहत ना करने की ठानी दी पर किसी का दिल दुखा हो तो क्षमा प्रार्थी हूँ..


ॐ साँई राम जी


आनन्द साँई

श्री साईं लीलाएं - डॉक्टर को बाबा में श्री राम के दर्शन

ॐ सांई राम


कल हमने पढ़ा था.. मुले शास्त्री को बाबा में गुरु-दर्शन


श्री साईं लीलाएं


डॉक्टर को बाबा में श्री राम के दर्शन

Friday, 12 April 2013

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 17



श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय 17. श्रद्धात्रयविभागयोग

घोर तप वर्णन (अध्याय 17 शलोक 1 से 6)

अर्जुन बोले :


ये शास्त्रविधिमुत्सृज्य यजन्ते श्रद्धयान्विताः।
तेषां निष्ठा तु का कृष्ण सत्त्वमाहो रजस्तमः॥१७- १॥

हे कृष्ण। जो लोग शास्त्र में बताई विधि की चिंता न कर, अपनी श्रद्धा अनुसार यजन (यज्ञ) करते हैं, उन की निष्ठा कैसी ही - सातविक, राजसिक अथवा तामसिक।

Thursday, 11 April 2013

श्री साई सच्चरित्र - अध्याय 8


ॐ सांई राम

आप सभी को साईं रसोई छत्तरपुर की और से साईं-वार की हार्दिक शुभ कामनाएं |

हम प्रत्येक साईं-वार के दिन आप के समक्ष बाबा जी की जीवनी पर आधारित श्री साईं सच्चित्र का एक अध्याय प्रस्तुत करने के लिए श्री साईं जी से अनुमति चाहते है |

हमें आशा है की हमारा यह कदम घर घर तक श्री साईं सच्चित्र का सन्देश पंहुचा कर हमें सुख और शान्ति का अनुभव करवाएगा| किसी भी प्रकार की त्रुटी के लिए हम सर्वप्रथम श्री साईं चरणों में क्षमा याचना करते है|


श्री साई सच्चरित्र - अध्याय 8
----------------------------------
मानव जन्म का महत्व, श्री साईबाबा की भिक्षा-वृत्ति, बायजाबई की सेवा-शुश्रूशा, श्री साईबाबा का शयनकक्ष, खुशालचन्त पर प्रेम ।
----------------------------------
जैसा कि गत अध्याय में कहा गया है, अब श्री हेमाडपन्त मानव जन्म की महत्ता को विस्तृत रुप में समझातेहैं । श्री साईबाबा किस प्रकार भिक्षा उपार्जन करते थे, बायजाबाई उनकी किस प्रकार सेवा-शुश्रूशा करती थी, वे मसजिद में तात्या कोते और म्हालसापति के साथ किस प्रकार शयन करते तथा खुशानचन्द पर उनका कैसा स्नेह था, इसका आगे वर्णन किया जायेगा ।

Wednesday, 10 April 2013

श्री साईं लीलाएं - मुले शास्त्री को बाबा में गुरु-दर्शन

ॐ सांई राम

कल हमने पढ़ा था.. भक्तों के मन की बात जानने वाला बाबा


श्री साईं लीलाएं


मुले शास्त्री को बाबा में गुरु-दर्शन