You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Friday 16 March 2012

शिर्डी धाम है बड़ा ही पावन

ॐ सांई राम

शिर्डी  धाम  है  बड़ा  ही  पावन,

कर  लो  दर्शन  जाये,

जो  कर  ले  साईं  का  दर्शन,
बिन  मांगे  सब  पाये,

साईं  बाबा, साईं  बाबा, साईं  बाबा, मेरे  बाबा,

जब  भी  संकट  आये  तुझपे,
साईं  नाम  ध्या ले,
करके  सेवा  दीन  दुखी  की,
जग  से  मुक्ति  पा  ले,
जो  कर  ले  साईं  का  सिमरन,
पल  में  मुक्ति  पाये,

साईं  बाबा, साईं  बाबा, साईं  बाबा, मेरे  बाबा,

तूने  कर्म  किया जो  बन्दे,
तेरे  साथ  चलेगा,
पाप  की  गठरी  सर  पे  उठाये,
पुण्य  कहा  से  मिलेगा,
अब  पछताये  क्या  हो  जब,
हीरा  जन्म  गवाये,

साईं  बाबा, साईं  बाबा, साईं  बाबा,  मेरे  बाबा,

अब  भी  वक्त  संभल  जा  बन्दे,
करले  साईं  पूजा,
बाबा  का  दरबार  है  सच्चा,
और  नहीं  कोई  दूजा,
मनचाही  मिल  जाये  मुरादें,
कर्म  हमारे  ये  समझायें,


शिर्डी  धाम  है  बड़ा  ही  पावन,
कर  लो  दर्शन  जाये,
जो  कर  ले  साईं  का  दर्शन,
बिन  माँगे  सब  पाये,

साईं  बाबा, साईं  बाबा, साईं  बाबा,  मेरे  बाबा,



ॐ सांई राम
-: आज का साईं सन्देश :-

जपे नाम 'अल्लाह' का,
हृदय बसें 'भगवान' |
दुनियाँ जब सोती रहे,
जागे सन्त महान ||

बाबा का अन्त:करण,
अजब निराला होय |
साईं तो शिर्डी बसें,
ज्ञान विश्व का होय ||

बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे |




Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.

No comments:

Post a Comment