You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Sunday 18 March 2012

युग बदले रंग बदले नहीं बदले मेरे साईं

ॐ सांई राम

युग  बदले  रंग  बदले  नहीं  बदले  मेरे  साईं
और  किसी  का  प्यार  न  माँगा  जब  प्रीत  साईं  से  लगाई

साईं  मेरे  तन  मन  में  हैं  साईं  ही   मेरी  आत्मा
किस्मत  मेरी  का  क्या  कहना  जो  मिला  ये  परमात्मा 

साईं  भक्ति  साईं  सुमिरन  यही  है  जीवन  की  कमाई
साईं  साईं  जपूँ  हरदम   साईं  भजन  ही  गाऊं

साईं  अपनी  दया  करे  तो  में  शिर्डी  जल्दी  जाऊं 
मुझे  मत  कहो  में  अकेली  हूँ   मेरे  साथ  है  साईं

जिसके  साथ  है  साईं  उसके  साथ  सारी  खुदाई
युग  बदले  रंग  बदले  नहीं  बदले  मेरे  साईं

दुनियाँ  की  दौलत  का  क्या  करना  जब  साईं  है  पास  मेरे 
किसी  और  की  चिंता  में  मन  क्यूँ  भटके  जब  साईं  है  एहसास  मेरे

ये  सारी  दुनियाँ  बस  एक  साईं  नाम  में  हे  समाई 
युग  बदले  रंग  बदले  नहीं  बदले  मेरे  साई


ॐ सांई राम
-: आज का साईं सन्देश :-
शिर्डी में सब ही बसें,
निर्धन और धनवान |
साईं के दरबार में,
सब पावें सम्मान ||

जीव,जंतु,जन धन्य हैं,
शिर्डी जन्म लिवाय |
साईं चरनन धूरि जब,
मस्तक पर लग जाय ||
 
बाबा की कृपा हम सब पर बनी रहे |


 
Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
 
 
For Daily SAI SANDESH :- Click Here

No comments:

Post a Comment