You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Saturday 2 June 2012

नीम के पत्ते मीठे हो गये

ॐ सांई राम
 
नीम  के  पत्ते  मीठे  हो  गये, साईं  की  शरण  पाके,
मैंने  भी  सब  कुछ  पाया  साईं, तेरे  चरणों  में  आके,

जिसने  सच्चे  मन  से, साईं  को  हाल  सुनाया  अपना,
बाबा  ने  आशीष  दिया, और  सच्चा  कर  दिया  सपना,
साईं  सौगात  बाँट   रहे  हैं, चरणों  में  बिठाके,

नीम  के  पत्ते  मीठे  हो  गये, साईं  की  शरण  पाके,

वर्षों  पहले  साईं  ने, मस्जिद  में  धुनी  जलाई,
इसकी  उदी  भक्तों  ने, मस्तक  पे  लगाई,
विभूति  ने  शक्ति  दिखलाई, दुखड़ा  सब  का  मिटाके,

नीम  के  पत्ते  मीठे  हो  गये, साईं  की  शरण  पाके,

पानी  से  दीप  जला के, जगमग  कर  दी  रात,
साईं  समाधि  आज  भी,  भक्तो  से  करती  है  बात,
जीवन  में  हो  गया, उजाला  दर  पे  दीप  जलाके,

नीम  के  पत्ते  मीठे  हो  गये, साईं  की  शरण  पाके,

जबसे  किये  दर्शन  साईं  के, जागा  भाग्य  मेरा,
जीवन  भर  मैं  याद  करुँगी, साईं  उपहार  ये  तेरा,
जीना  कभी  न  चाहूँगी,  साईं  को  भुलाके,

नीम  के  पत्ते  मीठे  हो  गये, साईं  की  शरण  पाके,
मैंने  भी  सब  कुछ  पाया  साईं, तेरे  चरणों  में  आके


Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
 
For Join Our Blog :- Click Here
For Our Facebook Profile :- Click Here
For Join Our Group :- Click Here
E-Mail :- anchalchawla@saimail.com
For Daily SAI SANDESH :- Click Here

No comments:

Post a Comment