You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Thursday 14 June 2012

जीवन एक पतंग, और साईं हाथ में डोर है

ॐ सांई राम
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर  है,
उड़ना  उसी  दिशा  में, साईं  ले जाये  जिस  ओर  है,

मोह  माया  की  आँधी  से,  पतंग  को  हमें  बचाना  है,
उड़ाने  वाले  के  संग  हमें, साँची  प्रीत  लगाना  है,
कट  कर  नीचे  गिर  सकती  है, डोर   अगर  कमजोर  है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर  है,

डोर  पकड़कर  साईं  ने, मुझे  ऊँचा  बहुत  पहुँचाया  है,
सफल  हो  गया  जन्म  मेरा, मन  मेरा  यह  गया  है,
झूम  झूम  कर  उड़ने  लगा  मैं, नाचा   मेरे  मन  का  मोर  है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर  है,

एक  दिन  साईं  ने  डोर  खींची,  मुझको  नीचे  उतार  लिया,
यह   क्या  किया  मेरे  साईं  ने  सोच  कर  मैं  घबरा  गया,
गिला  किया , में  रूठ   गया, मैंने  मचाया  बहुत  शोर  है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर  है,

उड़ता  था  मैं  बडे  मजे  में, ये  सोचकर  मैं  ऊपर   ताकने  लगा,
वो  भी  क्या  दिन  थे  मेरे, सोच  सोच  के  मैं  तड़पने  लगा,
ये  क्या  देख  रहा  हूँ  नभ  पे, छाई  घटा  घनघोर  है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर  है,

बारिश  आने  से  पहले, मेरे  साईं  ने  मुझे  बचाया   है,
क्यों  न  जान  सका  मैं  पहले, ये  भी  उसकी  माया  है,
हाय !  मैंने  क्यों  ऐसा  सोचा, साईं  मेरा  कठोर  है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर   है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर   है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर   है,

हाथ  जोड़कर   विनती  है, मेरे  साईं  मुझपर  दया  करो,
जीवन  की  पतंग  में  साईं, श्रद्धा   सबुरी   का  रंग  भरो,
डोर  को  इतना  पक्का  कर  दो, रहे  न  इसका  तोड़  है,
जीवन  एक  पतंग, और  साईं  हाथ  में  डोर   है,

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
 
For Join Our Blog :- Click Here
For Our Facebook Profile :- Click Here
For Join Our Group :- Click Here
E-Mail :- anchalchawla@saimail.com
For Daily SAI SANDESH :- Click Here

No comments:

Post a Comment