You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Monday 11 June 2012

साईं भक्तों के मुख से सुनी बहुत बड़ाई है

ॐ सांई राम
साईं  भक्तों  के  मुख  से  सुनी  बहुत  बड़ाई  है,
मैंने  भी  साईं  तेरे  दर  पे  आस  की  ज्योत  जलाई  है,

सब  कहते  हैं  साईं  दर  से  खाली  न  कोई  आया  है,
भर  दी  झोली  साईं  ने  जिसने  दामन  फैलाया  है,
दया  दृष्टि  दिखलाओ  साईं, मेरी  बारी  अब  आई  है,

साईं  भक्तों  के  मुख  से  सुनी  बहुत  बड़ाई  है,

साईं  मेरे  जीवन  में  जब  उलझन  बढ़  जाती  है,
दुखी  मन  हो  जाता  है  और  बात  समझ  नहीं  आती  है,
जो  भी  आया  दर  पे  साईं  तूने  बिगड़ी  बनाई  है,
साईं  भक्तों  के  मुख  से  सुनी  बहुत  बड़ाई  है,

ऐसे  कर्म  करवाना  साईं, मुझको  न  शर्माना  पड़े,
मोक्ष  दिला  दो  मेरे  साईं, जग  में  फिर  न  आना  पडे,
मुक्त  हुआ  है   वो  ही, जिसने  साईं  चरण  शरणाई  है,
साईं  भक्तों  के  मुख  से  सुनी  बहुत  बड़ाई  है,,

सबका  पालन  करने  वाले, पालनहार  मेरे  साईं,
मुझको  भी  चरणों  में  रखलो, राखनहार  मेरे  साईं,
साईं  मुझे  सहारा  दे  दो, और  न  कोई  सही  है,
साईं  भक्तों  के  मुख  से  सुनी  बहुत  बड़ाई  है,

Kindly Provide Food & clean drinking Water to Birds & Other Animals,
This is also a kind of SEWA.
 
For Join Our Blog :- Click Here
For Our Facebook Profile :- Click Here
For Join Our Group :- Click Here
E-Mail :- anchalchawla@saimail.com
For Daily SAI SANDESH :- Click Here

No comments:

Post a Comment