You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Wednesday 7 November 2012

श्री साईं वाणी (भाग 2 )

ॐ सांई राम
 
श्री  साईं  वाणी (भाग 2 )

साईं  नाम  के  भरो  भण्डार, साईं  नाम  का  सद्व्यवहार  |
यहाँ  नाम  की  करो  कमाई, वहाँ  न  होय  कोई  कठिनाई  ||

झोली  साईं  नाम  से  भरिये, संचित  साईं  नाम  धन  करिये |
जुड़े  नाम  का  जब  धन  माल, साईं  कृपा  ले  अंत  संभाल ||

साईं  साईं  पढ़  शक्ति  जगावे, साईं  साईं  धुन  जभी  रमावे |
साईं  नाम  जब  जगे  अभंग, चेतन  भाव  जगे  सुख  संग  ||
भावना  भक्ति  भरे  भजनीक, भजते  साईं  नाम  रमणीक |
भजते  भक्त  भाव  भरपूर, भ्रम  भय  भेदभाव   से  दूर  ||

साईं  साईं  सुगुणी  जन  गाते, स्वर  सँगीत  से  साईं  रिझाते |
कीर्तन  कथा  करते  विद्वान, सार  सरस  संग  साधनवान ||
 
काम  क्रोध  और  लोभ  ये, तीन  पाप  के  मूल |
नाम  कुल्हाड़ी  हाथ  ले, कर  इनको  निर्मूल  ||

साईं  नाम  है  सब  सुख  खान, अंत  करे  सब  का  कल्याण |
जीवन  साईं  से  प्रीती  कराना, मरना  मन  से  साईं  न  बिसारना  ||

साईं  भजन  बिना  जीवन  जीना, आठों  पहर  हलाहल  पीना |
भीतर  साईं  का  रूप  समावे, मस्तक  पर  प्रतिमा  छा  जावे  ||

जब  जब  ध्यान  साईं  का  आवे, रोम  रोम  पुलकित  हो  जावे |
साईं  कृपा  सूरज  का  उगना, हृदय  साईं  पंकज  खिलना  ||

===ॐ  साईं  श्री  साईं  जय जय  साईं===

No comments:

Post a Comment