You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Saturday 3 November 2012

वन्दना

ॐ सांई राम

 
स्वीकार  करो  मेरी  वन्दना, शिर्डी  के  करतार |
साईं  तुझे  परमात्मन, मंगल  शिव  शुभकार ||

हाथ  जोड़कर  हूँ  खड़ा, सेवक  तेरे  द्वार  |
करता  निसदिन  वन्दना, साईं  करो  स्वीकार  ||

चरणों  पर  मस्तक  किये, विनय  भक्ति  के  साथ  |
नमस्कार  मेरा  तुझे, होवे  जग  के  नाथ ||

साईं  नाम  जप  वन्दना, यही  साधना  योग |
जग  झूठा  और  जगत  के, मिथ्या  हैं  सब  भोग ||

नमो  नमो  हे  साईं  प्रभु, तुम  हो  जग  के  नाथ  |
सबके  पालनहार  तुम, चरण  नवावूं  माथ ||

दोनों  कर  को  जोड़  कर, मस्तक  घुटने  टेक  |
तुझ  को  हो  प्रणाम  मम, शत  शत  कोटि  अनेक ||

तन  से  सेवा  साईं  की, मन  से  सुमिरन  नाम  |
धन  से  धृति  धारणा, कर्म  करो  निष्काम  ||

भक्ति  भाव  शुभ  भावना, मन  में  भर  भरपूर  |
श्रद्धा  से  तुझको  नमूँ, मेरे  साईं  हजूर  ||


===ॐ  साईं  श्री  साईं  जय जय  साईं===

No comments:

Post a Comment