You are visitor No.

शिर्डी के साँई बाबा जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण... अधिक जानने के लियें पूरा पेज अवश्य देखें

शिर्डी से सीधा प्रसारण ,... "श्री साँई बाबा संस्थान, शिर्डी " ... के सौजन्य से... सीधे प्रसारण का समय ... प्रात: काल 4:00 बजे से रात्री 11:15 बजे तक ... सीधे प्रसारण का इस ब्लॉग पर प्रसारण केवल उन्ही साँई भक्तो को ध्यान में रख कर किया जा रहा है जो किसी कारणवश बाबा जी के दर्शन नहीं कर पाते है और वह भक्त उससे अछूता भी नहीं रहना चाहते,... हम इसे अपने ब्लॉग पर किसी व्यव्सायिक मकसद से प्रदर्शित नहीं कर रहे है। ...ॐ साँई राम जी...

Sunday 4 November 2012

सदा सदा साईं पिता मन में करो निवास

ॐ सांई राम

सदा  सदा  साईं  पिता  मन  में  करो  निवास 
सच्चे  हृदय  से  करूँ  तुमसे  यह अरदास 
कारण  करता  आप  हो  सब  कुछ  तुम्हारी  दात,
साईं  भरोसे  में  रहूँ  तुम  ही  हो  पितुमात  || सदा || 1
 
विषयों  में  में  लीन  हूँ  पापों  का  नहीं  अंत,
फिर  भी  तेरा  तेरा  हूँ  राख  लियो  भगवंत 
राख  लियो  हे  राखन  हारे  साईं  गरीब  निवाज,
तुझ  बिना  तेरे  बाल  का  कौन  संवारे  काज  || सदा || 2
 
दया  करो  दया  करो  दया  करो  मेरे  साईं,
तुझ  बिन मेरा  कौन  है  बाबा  इस  जग  माहि 
मैं  तो  कुछ  भी  हूँ  नहीं  सब  कुछ  तुम  हो  नाथ,
बच्चों  के  सर्वस्व  तुम  साईं  सदा  रहो  मेरे  साथ  || सदा || 3

===ॐ  साईं  श्री  साईं  जय  जय  साईं===

No comments:

Post a Comment